पाकुड़

एसआईआर प्रक्रिया को गति देने में जुटा जिला प्रशासन, पात्र मतदाताओं का नाम नहीं छूटे इसके लिए बीएलओ को दिए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़। झारखण्ड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने तथा निर्वाचन आयोग की ओर से जारी दिशा- निर्देशों के अनुपालन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तत्परता से जुटा हुआ है। इसके तहत जिले के सभी अधिकारी एवं कर्मी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए इस महत्वपूर्ण कार्य को निर्धारित समय- सीमा में पूरा करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। जिला प्रशासन के समन्वित प्रयासों से एसआईआर की प्रक्रिया तेज गति से सम्पन्न होने की दिशा में अग्रसर है। इसी क्रम में जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू की अध्यक्षता में पाकुड़ प्रखण्ड सभागार में एसआईआर से सम्बन्धित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीएलओ, बीएलओ पर्यवेक्षक सहित अन्य सम्बन्धित कर्मी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू ने उपस्थित बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों के साथ एसआईआर से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की तथा अब तक किए गये कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से छूटने न पाए। उन्होंने कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया में बीएलओ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी बीएलओ पूरी सतर्कता, जिम्मेदारी एवं पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करे। उन्होंने निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप एसआईआर के प्रत्येक बिंदु का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए कार्यों को निर्धारित समय- सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि इस पूरी प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाना है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button