गोड्डा
बिजली की समस्या को लेकर विभाग के अधिकारी से मिले विधायक प्रतिनिधि, दिया ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : कांग्रेस के पोड़ैयाहाट विधायक प्रतिनिधि विकास सिंह दर्जनों ग्रामीणों के साथ बिजली विभाग के अधिकारी से वार्ता की। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दिनों झिलुवा पंचायत के कर्णपुरा और गोंडादमा में बिजली विभाग द्वारा बिना जानकारी दिए लाइन काटकर दो दर्जन से अधिक लोगों पर मुकदमा दायर कर दिया गया था। ग्रामीण परेशान होकर विधायक प्रतिनिधि से मिले और अपना दुखड़ा सुनाया। जिसके बाद विकास सिंह ने सभी ग्रामीणों के साथ गोड्डा जिला विद्युत कार्यालय में आकर अधिकारियों से बातचीत की और समस्या के समाधान को लेकर एक ज्ञापन दिया।विकास सिंह ने कहा कि ग्रामीणों को जानकारी के अभाव में और विभाग की लापरवाही के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ग्रामीणों को बिजली बिल उपलब्ध नहीं हो पा रहा था, जिसके कारण उन्हें पता नहीं था कि उनके ऊपर कितना बकाया है। ग्रामीणों ने बताया कि जब उन्हें पता चला तो उन्हें पता चला कि 2017 का बिल है, जो किसी का 1500 रुपये है, तो किसी का 2000 रुपये और किसी का 2300 रुपये है। विकास सिंह ने विभाग को चेतावनी दी कि अगर गरीबों के साथ अन्याय हुआ तो वे सभी ग्रामीण आदिवासियों के साथ सड़क पर उतरेंगे और विभाग के खिलाफ आंदोलन करेंगे।
विकास सिंह ने कहा कि वे चाहते हैं कि जनता तक सही-सही जानकारी पहुंचाई जाए। अगर गलती होती है तो गलती मान ली जाएगी, नहीं तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे। ग्रामीणों ने अधिकारी से बात कर कहा कि वे बिजली बिल जमा करना चाहते हैं और समस्या का समाधान चाहते हैं।विकास सिंह ने कहा कि अगर समाधान नहीं होता है, तो वे कल पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव से मिलेंगे और गुहार लगाएंगे कि ग्रामीणों को परेशानी से निजात दिलाई जाए।



