गोड्डा

विधायक प्रतिनिधि ने छात्रों के बीच करवाया साइकिल वितरण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा/पोड़ैयाहाट : विधायक प्रतिनिधि विकास कुमार सिंह के प्रयास से प्रखंड अंतर्गत सुनडमारा पंचायत के तीन मध्य विद्यालयों में साइकिल वितरण किया गया। इन विद्यालयों में पिछले दो वर्षों से छात्र-छात्राओं को साइकिल नहीं मिले थे, जिससे ग्रामीण और बच्चों में काफी आक्रोश था। कल्याण विभाग के सहयोग से साइकिल मंगवाए गए और गांव के प्रमुख लोगों, विकास सिंह और ब्लॉक के कर्मचारियों की उपस्थिति में साइकिल का वितरण किया गया। सूंडमारा में 87, जयनगर में 35 और बेलबथान में 11 साइकिल वितरित किए गए। साइकिल मिलने के बाद छात्र-छात्राओं के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद दिया और कहा कि अब उन्हें आने-जाने में कठिनाई नहीं होगी। वे समय पर स्कूल आएंगे और समय पर घर जाएंगे।छात्र-छात्राओं ने एक स्वर में विधायक प्रतिनिधि विकास कुमार सिंह, विधायक और मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे दूर-दूर से पढ़ाई करने के लिए आते हैं और अब साइकिल मिलने से उनकी मुश्किलें कम हो जाएंगी।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button