मुरादाबाद
प्राइवेट बसों के खिलाफ लगातार कार्रवाई को लेकर बसों की हड़ताल दो दिन जारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। जसपुर सुरजन नगर डिलारी प्राइवेट बस ओनर्स एसोसिएशन ने प्राइवेट बसों के खिलाफ कार्रवाई के चलते बेमियादी हड़ताल की घोषणा की। दूसरे दिन भी बसें नहीं चलीं, जिससे यात्री परेशान होकर वाहनों की तलाश में भटकते रहे
दूसरे दिन भी प्राइवेट पैसों का संचालन ठप रहा
प्राइवेट बसों के खिलाफ लगातार कार्रवाई को लेकर गुरुवार से जसपुर सुरजन नगर डिलारी प्राइवेट बस ओनर्स एसोसिएशन ने बेमियादी घोषणा कर दी थी। शनिवार को दूसरे दिन भी प्राइवेट बसों का संचालन ठप रहा। यात्री दिन भर इधर से उधर वाहनों की तलाश में भटकते रहे। उधर उत्तराखंड के टेंपो चालकों ने मनमानी करते हुए बाबू रामपाल द्वार चौराहा पर हाईवे के किनारे टेंपो खड़े कर यात्री भरे और चार से पाच गुना किराया वसूला। इस दौरान हाईवे अफरातफरी का माहौल बना रहा।



