गोड्डा

मंत्री ने क्षेत्र की जनता को सौगात

30 वर्षों से जर्जर सड़क निर्माण का किया शिलान्यास

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो 
गोड्डा : झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने जनता को एक बड़ी सौगात देते हुए वर्षों से उपेक्षित और खस्ताहाल सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह वही सड़क है जिस पर चलना जनता के लिए किसी जोखिम से कम नहीं था। नयानगर से परसा जाने वाली इस सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी थी कि आए दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाते थे। स्थानीय लोग इस रास्ते पर चलने से डरते थे, क्योंकि यहां रोज कहीं न कहीं वाहन पलटने की घटनाएं सामने आती थीं।
ग्रामीणों की पुरानी मांग और बार-बार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया। मंत्री के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने न सिर्फ विवादित भूमि का समाधान कराया, बल्कि तत्परता दिखाते हुए सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति भी दिलवाई। इसी कड़ी में उन्होंने आज नयानगर से परसा जाने वाली करीब 30 वर्षों से जर्जर पड़ी सड़क के पुनर्निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ नारायणी पंचायत के मुखिया, कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता और झारखंड के अन्य इलाकों से पहुंचे ग्रामीण भी मौजूद रहे। उद्घाटन के समय ग्रामीणों में उत्साह देखते ही बन रहा था। सभी लोगों ने मंत्री दीपिका पांडे सिंह के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि वर्षों बाद उनके गांव और इस इलाके को सही मायने में सड़क जैसी बुनियादी सुविधा मिलने जा रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क के बनने से न सिर्फ परसा और नयानगर बल्कि आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन में भारी सुविधा मिलेगी। अब मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाना, बच्चों का स्कूल आना-जाना और किसानों को बाजार ले जाने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। वहीं इस मौके पर मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि “झारखंड सरकार का संकल्प है कि गांव-गांव तक पक्की सड़क और बेहतर कनेक्टिविटी पहुंचे। वर्षों से उपेक्षित इस सड़क के पुनर्निर्माण से लोगों की दिक्कतें दूर होंगी और विकास की रफ्तार बढ़ेगी।”
पूरे जिले में इस खबर के बाद खुशी की लहर है। लोग सोशल मीडिया से लेकर चाय की दुकानों तक मंत्री दीपिका पांडे सिंह की खुलकर तारीफ कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आज मंत्री जी ने यह साबित कर दिया कि जब नेतृत्व मजबूत हो और जनता के लिए सोच हो, तो वर्षों पुरानी समस्याएं भी दूर हो सकती हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button