Uncategorizedसिंगरौली

 बारिश के बाद बदहाल सड़कें हुईं जानलेवा: बरगवां रोड़ में जगह-जगह सड़क पर गड्ढे से लोग परेशान

बिना मरम्मत कार्य के उदित बरगवां-बैढ़न टोल प्लाजा का संविदाकार मालवाहको से वसूल रहा टोल

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
 सिंगरौली। माजन मोड़ बैढ़न से बरगवां सड़क मार्ग के चिथड़े निकलने लगे हैं। जबकि सड़क के रख-रखाव का जिम्मा उदित बरगवां-बैढ़न टोल प्लाजा के संविदाकार का है। लेकिन एमपीआरडीसी के अधिकारियों के हिलाहवाली का फायदा टोल प्लाजा का ठेकेदार उठा रहा है। गौरतलब है कि जिले में हुई झमाझम बारिश ने निर्माण कार्यों की पोल खोल दी है। जिसमें माजन मोड़ से बरगवां सड़क के कचूमर निकलने लगे हैं। आलम यह है कि करीब 25 किलोमीटर की दूरी के बीच सड़क इतनी क्षतिग्रस्त हो गई है कि दो चक्का वाहन स्कूटी-मोटरसाइकिल से चलना जान जाखिम भरा साबित हो रहा है और आये दिन इस सड़क में हादसे हो रहे हैं। इसे इंकार नही किया जा सकता।
आरोप है कि उदित टोल प्लाजा के द्वारा सड़क का मरम्मत कार्य समय-समय पर न कराये जाने से उक्त सड़क इस तरह से क्षतिग्रस्त हुई है कि जगह- जगह बारिश का पानी भरने से वाहनों के चालको को तरह तरह की परेशानियां उठानी पड़ रही है। इतना ही नही परसौना के चन्द कदम दूर गड़हरा मार्ग में देवसर विधायक कार्यालय के ठीक सामने सड़क में हमेशा पानी जमा रहता है। बारिश के दिनों इतना पानी चलने लगता है कि वाहनों के आने-जाते समय सड़क पर बहते हुये पानी से छीटे पढ़ते हैं। जिससे चालक एवं राहगीरों के बीच वाद विवाद की स्थिति निर्मित होती रहती है। यह एक दिन की बात नही है, आये दिन ऐसी वारदाते होती रहती हैं। इसके बावजूद एमपीआरडीसी के अधिकारी टोल प्लाजा के ठेकेदार पर भी दबाव नही बना पा रहे हैं। जिसके कारण सड़क दिनों-दिन क्षतिग्रस्त होती जा रही है। सड़क का मरम्मत कार्य टोल प्लाजा का संविदाकार क्यों नहीं करा पा रहा है, इसे तो एमपीआरडीसी के अधिकारी ही बता पाएंगे। फिलहाल माजन मोड़ से बरगवां सड़क मार्ग की दैयनीय हालत देख हर कोई उदित टोल प्लाजा के ठेकेदार एवं एमपीआरडीसी के अमले को वाहनों के चालक एवं मुसाफिर कोसने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हुई सड़क
आलम यह है कि बरगवां से लेकर माजन मोड़ तक करीब-करीब सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी है। डामर की परतें जैसे-जैसे के दिनों में निकल रहीं हैं, उसी गति से सड़क में गड्ढे भी बने जा रहे हैं। वही गड्डों में बारिश का पानी भरने से राहगीरो को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। इसके बावजूद टोल प्लाजा का संविदाकार ध्यान नहीं दे रहा है। जबकि उक्त मार्ग से रोजाना हजारों की संख्या में हैवी से लेकर छोटे वाहनों का अप-डाउन होता रहता है। फिर भी टोल प्लाजा का संविदाकार मालवाहको से टोल वसूली में ही मस्त है। सड़क का मरम्मत कराने के के लिए एमपीआरडीसी के अधिकारी भी दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं
दुर्घटनाओं के बाद भी नहीं जाग रहा एमपीआरडीसी अमला
माजन मोड़ से लेकर बरगवां के बीच आये दिन सड़क हादसे हो रहे हैं और अब तक सैकड़ों की संख्या में कई घरों के चिराग भी बूझ गये हैं। साथ ही सैकड़ों की संख्या घायल मुसाफिर दिव्यांग के श्रेणी में आ गये हैं। कहीं न कहीं एमपीआरडीसी के अमले को लोग दोषी ठहरा रहे हैं। आम आदमी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश सोनी का कहना है कि इन दिनों सड़को की हालत बेहद खराब है। परसौना से लेकर रजमिलान-सरई मार्ग एवं बरगवां से बैढ़न मार्ग के साथ-साथ अन्य प्रमुख मार्ग की सड़को की हालत खस्ता हो चुकी है। प्रदेश सरकार सड़को की मरम्मत कराने के लिए रूचि नहीं ले रही है और अधिकारी कुम्भकरणीय निद्रा में हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button