गोड्डा

टेनिस बॉल क्रिकेट सलेक्शन ट्रायल रांची में 27 को

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो  
गोड्डा/ रांची : झारखंड बालक एवं बालिका अंडर 14, 17 एवं 19 टीम के गठन हेतु झारखंड टेनिस बॉल क्रिकेट संघ द्वारा एक दिवसीय सलेक्शन ट्रायल कैंप रांची के धुर्वा गोलचक्कर मैदान पर रविवार 27 जुलाई को आयोजित किया जा रहा है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए झारखंड टेनिस बाल क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष, टेक्निकल डायरेक्टर सह गोड्डा जिला सचिव सुरजीत झा ने बताया कि अंतिम रुप से चयनित झारखंड की बालक एवं बालिका टीम आगामी 18 से 20 अगस्त तक करनैल सिंह स्टेडियम नई दिल्ली में प्रस्तावित अंडर 14 नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप, 17 से 20 सितंबर तक उत्तर प्रदेश के आगरा में प्रस्तावित अंडर 19 चैंपियनशिप तथा 14 से 17 अक्टूबर तक राजस्थान के दौसा में आयोजित होने वाली अंडर 17 चैंपियनशिप अर्थात  मिनी सब जुनियर, जूनियर एवं सब जुनियर नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट चैम्पियनशिप में भाग लेगी। श्री झा ने बताया कि उक्त चयन शिविर में प्रतिभागिता के इच्छुक क्रिकेटर अपने जिला सचिव की अनुशंसा से भाग ले सकते हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button