बरेली

बीबीएल ने मण्डल स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का किया आयोजन 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बरेली। बहुप्रतिष्ठित बीबीएल पब्लिक स्कूल, अलखनाथ मार्ग में 18वी स्कूल सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की। जिसमें बरेली मण्डल के विभिन्न विद्यालयों को प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्रदान किया गया। इसमें 27 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ ज्ञानदात्री माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। मुख्य अतिथि एवं प्रबन्धन समिति के गणमान्य सदस्यों को हेड बाॅय हर्षित सक्सेना व हेड गर्ल पलक तिवारी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। स्वागत गीत गाकर सभी आगुन्तकों का स्वागत किया गया व प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया गया। विभिन्न चरणों से होती हुई प्रतियोगिता के अन्तिम पड़ाव में 6 विद्यालय शेष थे जिसमें जी0आर0एम0 नैनीताल रोड के विद्यार्थियों ने स्वयं को शीर्ष पर पहुँचाकर प्रथम स्थान ग्रहण किया। द्वितीय स्थान पर चिक्कर इण्टरनेशनल व बेन-हर पब्लिक स्कूल पीलीभीत ने तृतीय स्थान ग्रहण कर प्रतियोगिता में अपनी जीत दर्ज कराई।
मुख्य अतिथि आईपीएस  मानुष पारीक, एसपी सिटी, बरेली ने सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button