बरेली

मेला क्वीन के सिर सजा ताज बनीं मिस मेला

विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, विजयी प्रतियोगियों ने जीते पुरस्कार. 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। भगवान शिव व माता पार्वती के प्रेम के प्रतीक पर्व हरियाली तीज के अवसर पर श्री अग्रवाल सभा कल्याण सोसायटी रजि. द्वारा भव्य हरियाली तीज मेला श्री रामकथा स्थल, बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर में रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ, महिलाओं-युवतियों ने झूले पर तीज के गीत गाकर त्यौहार को हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उ०प्र० शासन डॉ. अरूण कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि सनातन धर्म अपने विशिष्ट पर्वो व सांस्कृतिक मूल्यों के लिए जाना जाता है। हरियाली तीज भगवान शिव व माता पार्वती के पुर्नमिलन का उत्सव है। अग्रवाल सभा का पारम्परिक मूल्यों को सहेजने का यह प्रयास काबिले तारिफ हैं, जिसकी जितनी भी प्रशंसा की जाये कम होगी।
 विशिष्ट अतिथि राजश्री ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की मोनिका अग्रवाल ने कहा कि सुहागिन महिलाओं के लिए तीज पर्व का पूरे वर्ष इंतजार रहा है,
उपरोक्त जानकारी मीडिया प्रभारी हर्ष अग्रवाल ने देकर बताया है प्रायोजक निर्मल रिसॉर्ट व राजश्री गुप्र ऑफ इंस्टीट्यूशन व मेला संयोजक डॉ. आरती गुप्ता, डॉ. नीरू अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, शोभा अग्रवाल, देवेश अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल,विनोद अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल,अशोक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button