सिंगरौली

भाजपा कार्यालय में करगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 सिंगरौली। कारगिल विजय की 26वीं वर्षगांठ पर भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली ने विविध कार्यक्रम आयोजित किए। युद्ध मे बलिदान हुए सैनिकों तथा भारतीय सेना के शौर्य के सम्मान मे सभी कार्यक्रम समर्पित रहे। जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह के नेतृत्व में जिला कार्यालय मे पूर्व सैनिकों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें जिलाध्यक्ष ने सुरेश कुमार पाण्डेय, राजेन्द्र शाह समेत उपस्थित सेवानिवृत्त सैनिकों को श्रीफल व अंगवस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया तथा एक सैनिक के रूप मे दिये गये उनके अतुलनीय योगदान पर उनका आभार प्रकट किया।
बिलोंजी मे स्थित एक शैक्षणिक संस्थान पर आयोजित समारोह मे जिलाध्यक्ष ने 25 वर्ष पूर्व करगिल युद्ध मे देश के वीर सैनिकों की वीरता पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष ने कहा कि करगिल युद्ध एक बेहद दुर्गम क्षेत्र मे लडा़ गया जहां पाकिस्तानी सैनिक और आतंकवादियों का गठजोड़ सैकड़ों फिट की उंचाई पर बैठा था और हमारे सैनिक नीचे से दुश्मन से लोहा ले रहे थे, विपरीत परिस्थितियों में भी बिना अंतरराष्ट्रीय सीमा को पार किये हमारे जांबाज सिपाहियों ने पाकिस्तान को घुटने पर ला दिया था और अपनी सीमा पर कब्जा किये पाकिस्तानी घुसपैठियों को भागने पर विवश कर दिया था। जिलाध्यक्ष ने कारगिल युद्ध मे शहीद सैनिकों को नमन किया तथा उनको राष्ट्र का सच्चा सपूत बताते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
उक्त कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सरोज सिंह, राजेश तिवारी, निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय, मंडल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, कमलेश वर्मा, आइ टी सेल संयोजक सुरेश गिरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह, संदीप चौबे, संदीप झा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, जे पी शाह, रामाधार गुप्ता, मुकेश तिवारी. पार्षद संजय सिंह, आशीष वैश्य, भारतेन्दु पांडेय, अनिल शाह, रामाधार गुप्ता, रीता सोनी समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button