अमेठी
डिम्पल यादव के प्रति अशोभनीय टिप्पणी से नाराज़ सपा नेत्री ने पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन
मौलाना साजिद रसीदी के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज करने की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
अमेठी। हाल ही में एक टी वी चैनल की ओर से आयोजित डिबेट में मौलाना साजिद रसीदी की ओर से सपा सांसद डिंपल यादव के प्रति अशोभनीय टिप्पणी से नाराज़ सपा नेत्री गुंजन सिंह ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया और मौलाना के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज करने की मांग की। सपा नेत्री ने ज्ञापन में कहा है कि मौलाना साजिद रसीदी ने सांसद डिम्पल यादव के विरुद्ध अशोभनीय टिप्पणी की है।यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर प्रचारित और प्रसारित हुई है, इससे महिलाओं की भावनाएं आहत हुई हैं।
सपा नेत्री गुंजन सिंह ने मौलाना के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।



