गोड्डा

महागामा अस्पताल में फाइलेरिया उन्मूलन से संबंधित प्रशिक्षण शिविर आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गोड्डा/महागामा : आगामी 10 से 25 अगस्त तक चलने वाले फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम आईडीए/ एमडीए से संबंधित सभी सुपरवाइजर को महागामा के अस्पताल परिसर में आईडीए से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। सुपरवाइजर में सभी एमपीडब्लू, एएनएम को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में बताया गया कि पहले दिन बूथ पर फाइलेरिया की दवा खिलाई जाएगी एवं दूसरे दिन से घर घर जाकर स्वास्थ्य कर्मी घर वालों को आईडीए की दवा खिलाएंगे। वहीं प्रशिक्षक अमरेन्द्र झा ने बताया कि आईडीए की दवा बहुत अच्छी व प्रभावशाली दवा है। ये दवाई दो साल से छोटे बच्चे, गर्भवती महिला, अति गंभीर बीमार व्यक्ति एवं वृद्ध व्यक्ति को छोड़कर बाकी सभी आदमी को खाना है। प्रशिक्षक साहिन परवेज ने बताया कि ये दवाई साल में एक दिन ही खाना है और लगातार 5 साल तक जो भी ये दवा खा लेंगे उसको फाइलेरिया बीमारी नहीं होगी और मास लेवल में अगर पब्लिक आईडीए की दवा खा लेते हैं तो अपने यहां से फाइलेरिया बीमारी का उन्मूलन हो जाएगा।
इसलिए चार शर्तें छोड़कर बाकी के सभी आदमी को आईडीए की दवा खिलाने का निर्देश दिया गया। वहीं प्रशिक्षक बृजनयन कुमार ने कहा कि फाइलेरिया एक लाईलाज बीमारी है इस बीमारी से व्यक्ति विकलांग हो जाता है। चूंकि फाइलेरिया बीमारी हो जाने के बाद इसका इलाज संभव नहीं है, अत: फाइलेरिया बीमारी होने से पहले ही इससे बचा जा सकता है। आप साल में केवल एक दिन आईडीए कार्यक्रम के तहत फाइलेरिया की दवा खाकर आप फाइलेरिया बीमारी से बच सकते हैं। बीपीएम देवेन्द्र पंडित ने बताया कि फाइलेरिया बीमारी में आदमी का पैर हाथ फूल जाता है, हाइड्रोसिल बड़ा हो जाता है, स्त्रियों में स्तन सामान्य से बड़ा हो जाता है। फाइलेरिया कार्यक्रम में तीन तरह की दवा एज एवं हाइट के आधार पर खिलाई जाएगी। वहीं प्रशिक्षण में पिरामल से अमरेन्द्र झा, बीपीएम देवेन्द्र पंडित, प्रशिक्षक बृजनयन कुमार, एमटीएस शाहीन परवेज, एमपीडब्लू मुकेश कुमार, नौसहर आलम, गुलाम मुर्तजा, अब्दुल हक, एएनएम सीमा कुमारी, ममता कुमारी, निक्की स्वेता, पुतुल कुमारी, अनिता कुमारी आदि उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button