गोड्डा

ग्रामीण सड़क योजना के तहत गोड्डा – बेलारी पथ का श्रम मंत्री ने किया शिलान्यास

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : नगर से विभिन्न गांव को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास झारखंड के श्रम मंत्री सह गोड्डा विधायक संजय प्रसाद यादव ने अपने हाथों से किया।उक्त सड़क का निर्माण कार्य गोड्डा पोस्ट ऑफिस से होकर सरोतिया, बेलारी और पथरा जैसे गांवों तक जाने वाली 5.7 किलोमीटर लंबी सड़क है जिसका आज शिलान्यास किया गया। यह सड़क झारखंड सरकार की योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख रुपये की लागत से अगले 2 से 3 महीनों में बनकर तैयार हो जाएगी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के श्रम मंत्री सह गोड्डा विधायक संजय प्रसाद यादव उपस्थित रहे। उन्होंने विधिवत नारियल फोड़कर और शिलापट्ट का अनावरण कर कार्य का शुभारंभ किया।
बताते चलें कि पोस्ट ऑफिस के समीप से गुजरी यह सड़क सालों से जर्जर अवस्था में थी जिससे स्थितियों के साथ साथ गांव कस्बों से आने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है कई बार इस सड़क के किनारे गाड़ियां नाले में फंस कर सड़क जाम भी हुआ है और कई बार लोग इस जर्जर सड़क पर चलने के दौरान सड़क दुर्घटना का शिकार हुए हैं। पर अब जल्द ही राहगीरों को इस समस्या से निजात मिल जाएगी और स्थानीय लोग भी राहत की सांस लेंगे।
वहीं इस मौके पर मंत्री संजय यादव ने कहा कि “हमारा संकल्प है कि गांवों को शहरों जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में आसानी हो और रोजगार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सेवाएं भी पहले से बेहतर हों। “स्थानीय ग्रामीणों ने इस सड़क परियोजना के लिए सरकार और विधायक का आभार प्रकट किया और इसे विकास की दिशा में एक मील का पत्थर बताया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button