बागपत के रोशनगढ़ में महर्षि प्रजापति शिक्षा समिति की बैठक सम्पन्न,
14 सितंबर को पिलाना में होगा प्रतिभा सम्मान समारोह

हजारों छात्र-छात्राएं और विशिष्ट समाजसेवी होंगे सम्मानित
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
रोशनगढ़ (बागपत)। महर्षि प्रजापति शिक्षा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को रोशनगढ़, बागपत में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 14 सितंबर को पिलाना में आयोजित होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह की रूपरेखा तय की गई। इस आयोजन में हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं, समाजसेवी और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
बैठक में समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों और समाजसेवियों ने कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा करते हुए इसे ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि समाज के युवाओं को आगे बढ़ाने और शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहन देने के लिए ऐसे आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं।
इस बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे –
एल.सी. राठौर (वैवाहिक पत्रिका संयोजक),
डॉ. वरदानी प्रजापति,
जयभगवान प्रजापति,
मुकेश प्रजापति,
मनफूल प्रजापति,
प्रकाश प्रजापति,
कंवरपाल प्रजापति,
ओंकार प्रजापति सहित अन्य गणमान्य लोग।
कार्यक्रम में श्री दक्ष प्रजापति सेवा समिति के संरक्षक प्रजापति विनोद शुक्रालिया (संस्थापक), संजय प्रजापति (उपाध्यक्ष) सुरेंद्र मलानिया प्रजापति, अध्यक्ष – श्री दक्ष प्रजापति सेवा समिति बागपत ने संयुक्त रूप से समाज के सभी वर्गों से इस आयोजन में भाग लेने और सहयोग करने का आह्वान किया।
सुरेंद्र मलानिया प्रजापति ने कहा कि यह समारोह न केवल छात्रों का हौसला बढ़ाएगा बल्कि समाज में एकजुटता और जागरूकता को भी नई दिशा देगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में शिक्षा, विज्ञान, खेल, कला, समाजसेवा आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को मंच पर सम्मानित किया जाएगा।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि इस समारोह की सफलता के लिए युवाओं को जिम्मेदारियां दी जाएंगी, जिससे उनमें नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना का विकास हो।
कार्यक्रम को लेकर तैयारियाँ शुरू हो चुकी हैं और पिलाना स्थित आयोजन स्थल को गरिमामय स्वरूप देने के प्रयास जारी हैं। आयोजन समिति की अगली बैठकें जल्दी ही आयोजित की जाएंगी, जिनमें व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा।



