हजारीबाग
नगर निगम चुनाव को लेकर बरही विधायक और चुनाव प्रभारी ने किया बैठक।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हजारीबाग नगर निगम चुनाव को लेकर सोमवार को विधायक प्रदीप प्रसाद के विधायक जन सेवा कार्यानगर में बरही विधायक सह हजारीबाग नगर निगम चुनाव प्रभारी मनोज यादव की अध्यक्षता में संचालन समिति की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक का किया गया। बैठक में नगर निगम चुनाव की अब तक की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। विशेष रूप से संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सशक्त बनाने, वार्ड एवं बूथ स्तर तक प्रभावी समन्वय स्थापित करने, घर-घर जनसंपर्क अभियान को गति देने, मतदाता सूची के सत्यापन, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों के स्पष्ट निर्धारण तथा चुनावी प्रबंधन को लेकर गहन चर्चा की गई। बैठक में इस बात पर विशेष बल दिया गया कि भाजपा के विकास कार्यों, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन की नीतियों को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाया जाए। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे आपसी समन्वय, अनुशासन और संगठनात्मक एकता के साथ पूरी निष्ठा एवं समर्पण भाव से चुनावी अभियान में जुटें। साथ ही यह भी कहा गया कि जनता के बीच निरंतर संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए और उनके समाधान का भरोसा दिलाया जाए, ताकि हजारीबाग नगर निगम को विकास, पारदर्शिता और सुशासन का आदर्श मॉडल बनाया जा सके। वंही नेताओं व कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी सुदेश चन्द्रवंशी को भारी मतों से विजयी बनाने तथा हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में समग्र विकास, स्वच्छ प्रशासन और जन-हितैषी व्यवस्था को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया। इस बैठक में चुनाव संचालन समिति के संयोजक अशोक यादव, सह-संयोजक दिनेश सिंह राठौर, हरिश श्रीवास्तव, प्रकाश झा, रत्ना सिन्हा, मनोरमा राणा, तनवीर अहमद, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजकरण पाण्डेय, राजेश गुप्ता, आलोक कुमार, नरेंद्र कुमार, सुबोध सिन्हा, राजेश चंद्रवंशी, तरुण कसेरा, रामजी कुशवाहा, शिवपाल यादव, सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं समर्पित कार्यकर्ता शामिल थे।



