मेरठ

एमआईईटी पब्लिक स्कूल में सीबीएसई जोन-1 शूटिंग प्रतियोगिता का तीसरा दिन संपन्न

76 स्कूलों के 311 खिलाड़ियों ने लिया भाग, निष्पक्षता के लिए डिजिटल स्कोरिंग सिस्टम का उपयोग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मेरठ। एमआईईटी पब्लिक स्कूल, मवाना रोड में आयोजित चार दिवसीय सीबीएसई जोन-1 शूटिंग प्रतियोगिता के तीसरे दिन 76 स्कूलों के 311 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने 10 मीटर एयर पिस्टल और एयर राइफल की अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 श्रेणियों में अपने निशाने साधे।

प्रमुख प्रदर्शन में अंडर-17 एयर राइफल गर्ल्स में वृंदा महाजन (392 अंक), अंडर-19 एयर राइफल गर्ल्स में अमीषी रघु (385 अंक), तथा अंडर-17 एयर राइफल बॉयज़ में तनिष्क राठी (394 अंक) शामिल रहे। प्रतियोगिता में यूपी और उत्तराखंड सहित 20 जिलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

विद्यालय परिसर में 30 टारगेट वाली दो डिजिटल शूटिंग रेंज स्थापित की गई हैं। स्कोरिंग डिजिटल स्विस सिस्टम से की गई, जिससे निष्पक्षता बनी रही। रेंज इंचार्ज अभिनव चौधरी और जोनी चौधरी रहे, जबकि आयोजन की निगरानी सीबीएसई ऑब्जर्वर नरेश कुमार ने की। आयोजन में खेल सचिव विजित चौधरी, प्राचार्या रूपाली सहगल, उप-प्राचार्या एकता सक्सेना व अन्य टीम सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समापन समारोह में विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button