बेतुल

बैतूल छोटा महादेव भोपाली के लिए पदयात्रा पर निकला बांसपानी के युवाओं का जत्था

जलाभिषेक कर करेंगे गांव की तरक्की की प्रार्थना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। सावन मास के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ छोटा महादेव भोपाली मंदिर में उमड़ रही है। इसी कड़ी में बैतूल ब्लॉक के ग्राम बांसपानी से 40 युवाओं का एक जत्था रविवार सुबह 9 बजे हर हर महादेव के जयघोष के साथ पैदल रवाना हुआ। जत्था सोमवार सुबह छोटा महादेव भोपाली पहुंचकर जलाभिषेक करेगा और ग्राम की सुख-शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना करेगा।श्रद्धालु रानीपुर के पास रात्रि विश्राम करेंगे। सोमवार सुबह मंदिर में पूजन-अर्चना और जलाभिषेक कर भोलेनाथ के चरणों में ग्राम की खुशहाली की मन्नत मांगेंगे। पद यात्रा में शामिल युवाओं में परसराम परते, सतीश ऊईके, अंकित यादव, प्रकाश भलाबी, नरेंद्र परते, विशाल कवड़े, विकास कवड़े, आशीष कुमरे सहित अन्य युवा शामिल हैं। सभी श्रद्धालु पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ यात्रा कर रहे हैं। सावन सोमवार का यह विशेष दिन भोलेनाथ के भक्तों के लिए बेहद महत्त्वपूर्ण माना जाता है। शिवलिंग पर जल चढ़ाकर वे अपनी आस्था व्यक्त करेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button