अमेठी

रिटायर हुए ए डी ओ पंचायत रामदीन गौतम

पंचायत कर्मियों ने दी भावभीनी बिदाई

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

अमेठी। ए डी ओ पंचायत रामदीन गौतम सेवानिवृत्त हो गये है। सेवानिवृत्ति के अवसर पर उनके सम्मान में पंचायत कर्मियों ने विदाई और सम्मान समारोह आयोजित किया। समारोह में ब्लाक प्रमुख सदाशिव यादव और खंड विकास अधिकारी रतन सिंह ने रामदीन गौतम के कार्य व्यवहार की प्रशंसा करते हुए पंचायत कर्मियों के साथ उन्हें भावभीनी बिदाई दी।
उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष त्रिभुवन दत्त ने कहा कि आर डी गौतम जी ने अपनी सेवा का सबसे अधिक समय अमेठी और शाहगढ़ विकास खंड में बिताया है।वे कार्य सरकार के लिए हमेशा समर्पित रहे और निष्ठा और ईमानदारी से अपने सभी दायित्वों का निर्वहन किया। उनका कार्यकाल सभी कार्मिकों के लिए अनुकरणीय और प्रेरणा स्रोत है। खंड विकास अधिकारी ने कहा कि सरकारी सेवा में नियुक्ति, स्थानांतरण, पदोन्नति और रिटायरमेंट प्रकृति के नियमों में शामिल हैं।ए डी ओ पंचायत रामदीन का शेष जीवन अच्छा रहे, वे हमेशा सुखी, स्वस्थ और समृद्ध रहते हुए समाज को अपनी सेवाएं दें,हम ईश्वर से ऐसी ही प्रार्थना करते हैं।
विदाई समारोह का संचालन ब्लाक अध्यक्ष विमल कुमार ने किया। विनोद कुमार, अवधेन्द्र मौर्य,राम उजागिर, जंग बहादुर,शरद कुमार, वीरेंद्र यादव, दूधनाथ, सीमा सिंह, संजय कुमार, कामता प्रसाद,देवप्रताप सिंह आदि ने रामदीन गौतम को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए भावभीनी बिदाई दी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button