मेरठ

सीएम ग्रिड योजना के विकास कार्यों बने व्यापारियों की मुसीबत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

मेरठ। सीएम ग्रिड योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों को लेकर गढ़ रोड़ के व्यापारियों ने अपनी असहमति जताते हुए अनियोजित विकास के खिलाफ आन्दोलन की रणनीति तैयार की है। इसके तहत आज संयुक्त व्यापार समिति के पदाधिकारियों ने गढ़ रोड पर एक सभा का आयोजन किया। समिति के महामंत्री विपुल सिंघल के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों ने गढ़ रोड के गांधी आश्रम चौराहे से तेज गाड़ी चौराहे तक ’सीएम ग्रिड योजना’ के तहत चल रहे विकास कार्यों से उत्पन्न समस्याओं का निरीक्षण किया।  विपुल सिंघल ने बताया कि तीन माह पूर्व नगर आयुक्त से हुई बैठक में गढ़ रोड पर प्रत्येक 100 मीटर पर डिस्प्ले बोर्ड लगाने का आश्वासन दिया गया था, जिस पर परियोजना का विवरण और समयसीमा अंकित होनी थी। लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई प्रगति नहीं हुई है। इसके अलावा, पदाधिकारियों ने 18 फुट चौड़े डिवाइडर के निर्माण पर गंभीर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि गढ़ रोड पर मेट्रो का प्रस्ताव अभी तक स्वीकृत नहीं हुआ है, ऐसे में इतना चौड़ा डिवाइडर बनाना अनावश्यक है। इससे सड़क पर लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है। उन्होंने मांग की कि सड़क को पहले चौड़ा किया जाए और डिवाइडर का निर्माण उचित योजना के अनुसार हो।  व्यापारियों ने स्पष्ट किया कि यदि डिवाइडर का आकार कम नहीं किया गया, तो गढ़ रोड के सभी व्यापारी एकजुट होकर आंदोलन करेंगे। इसी मुद्दे पर शुक्रवार को व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल मंडलायुक्त से मिलकर अपनी मांगें रखेगा।  इस अवसर पर अभिषेक जैन, नवीन अरोड़ा, रोहित लिसाड़ी, राजेंद्र सिंह, नवीन मित्तल, विनय कंसल, विकास मित्तल, नवीन अग्रवाल, धर्मपाल, विजेंद्र गर्ग, शुभम शर्मा, शोभित गोयल, अजय बजाज, अनिल कुमार, राजीव गुप्ता, अशोक कुमार मित्तल, अक्षय मित्तल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button