अमेठी

समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सम्पन्न

पंचायत चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को किया गया प्रेरित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक गुरुवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय, गौरीगंज में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने की। इस बैठक में पंचायत चुनाव को लेकर विशेष रणनीति बनाई गई और कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा कि भाजपा जातियों को आपस में लड़ाकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ रही है। ऐसे समय में समाजवादियों को सतर्क रहते हुए संगठन को मजबूत बनाना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी कार्यकर्ता गुटबाजी से दूर रहें और पंचायत चुनाव में पूरी ताकत से जुट जाएं,उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से गुटबाजी से बचने और पंचायत चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत से लगने का आह्वान किया। यही समय है जब जनता से सीधा संवाद कर समाजवादी विचारधारा को मजबूत किया जा सकता है। जिला प्रवक्ता राजेश मिश्रा ने बताया कि बैठक में प्रमुख रूप से अरशद अहमद, शिव प्रताप यादव बीआरसी ,राकेश यादव कौहार, प्रो. रुदल यादव, के.डी. सरोज, जगन्नाथ यादव, अवधेश मिश्रा, राकेश यादव, घनश्याम सिंह, विक्रम सिंह, रामप्रसाद, बहराइची गुप्ता, लालजी यादव, दीपू तिवारी, अनिल यादव समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button