पाकुड़

मकु मुर्मू को ट्राई साइकिल दिलाने में सामसुन मुर्मू ने की अहम भागीदारी

एनपीटी पाकुड़ ब्यूरो,

पाकुड़ जिले के वासेतपुर पंचायत क्षेत्रान्तर्गत बाबू दहा गांव के मकु मुर्मू 15 वर्षों से लाचारी की अवस्था में जी रहे थे। साथ ही ट्राई साइकिल के लिए लंबी समय से इंतजार कर ही रहे थे कि क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी व जिला परिषद सदस्य सामसुन मुर्मू का दौरा हुआ। इस दौरान मकु मुर्मू ने ग्रामीणों की सहयोग से जिला परिषद सदस्य सामसुन मुर्मू को अपनी व्यथा प्रकट की। साथ ही ग्रामीणों ने भी उनकी लाचारी की अवस्था को जिला परिषद सदस्य सामसुन मुर्मू के समक्ष पेश किया। वही जिला परिषद सदस्य सामसुन मुर्मू ने आपबीती सुनने के पश्चात तत्काल विभाग से सम्पर्क करते हुए 15 वर्षों से लाचारी की अवस्था में जी रहे मकु मुर्मू को ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित किया। ट्राई साइकिल पाकर मकु मुर्मू बेहद खुश नजर आये और जिला परिषद सदस्य सामसुन मुर्मू को दुआएं दी। इस दौरान पीड़ित के परिजनों समेत सेविका सलोनी मुर्मू, एमपीडब्ल्यू, अलविनुस सोरेन व गारमीण मौजूद थे।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button