बरेली
हर घर तिरंगा अभियान सफल बनाने को प्रधानाचार्य एवं शिक्षक बनेंगे वालिंटियर -विजय कुमार सिंह,प्रभारी बीएसए

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित प्राथमिक एवं जूनियर हाईस्कूलों में हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत सभी अध्यापकों को निर्देशित महानिदेशक स्कूल,शिक्षा के आदेशानुसार जिले भर में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सभी प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों को आदेशित किया गया है, सभी विद्यालयों में शासन के निर्देशानुसार वे संलग्न पोस्टर में दिए गए लिंक अथवा क्यूआर कोड के माध्यम से “हर घर तिरंगा” अभियान के वालिंटियर के रूप में पंजीकरण करें। साथ ही, स्वयं, अभिभावकों, बच्चों तथा विद्यालय के रसोइयों के साथ तिरंगा लेकर सेल्फी लें और उसे अपलोड करें ,तथा उन्हें भी वालंटियर के रूप पंजीकरण करने के लिए प्रेरित करें। प्रभारी बीएसए विजय कुमार सिंह ने बताया किसी भी प्रकार की कोताही क्षम नहीं होगी।



