खैरथल

खैरथल -तिजारा जिले का नाम बदलने जिला मुख्यालय बदलने का चौतरफा विरोध शुरू

खैरथल मे आंदोलन की बनी रूपरेखा ,मुण्डावर में कई जगह सांसद के फूकें पूतले

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल। कस्बे के एक निजी होटल में मुंडावर क्षेत्र के पूर्व प्रधान रोहताश चौधरी व किशनगढ़बास विधायक दीपचन्द खैरिया के नेतृत्व में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में बताया कि जिस तरीके से भाजपा सरकार हमारे जिले खैरथल का नाम बदलकर अन्याय कर रहे हैं इसके पीछे सिर्फ नाम बदलना नहीं बल्कि हेडक्वार्टर बदलना चाहते हैं यह बहुत बड़ा अन्याय है इसका हम लोग कड़ा विरोध करते हैं तथा जनता के साथ किये जा रहे हैं अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे पर जिले का न नाम बदलने देंगे और ना ही यहां से मुख्यालय जाने देंगे चाहे किसी भी सीमा तक लड़ाई लड़नी पड़े गांधीवादी तरीके के विरोध से इनको सद्बुद्धि आ जाए तो ठीक है, वरना हमको उंगली टेढ़ी भी करनी आती है और चाहे कितना भी संघर्ष करना पड़े पर जब तक यह बात साफ नहीं होगी तब तक हम चुप नहीं बैठेंगे विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे
ब्लॉक अध्यक्ष मुण्डावर अखिलेश कौशिक ने सांसद श्री भूपेंद्र यादव ने जनता का सबगबाग  दिखाएं थे  नहर का पानी लाएंगे खैरथल जिले के साथ छेड़छाड़ नहीं होने देंगे क्या हुआ बल्कि हमारी पहचान को ही खतरे में डाल दिया जो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे इसके विरोध में मुंडावर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आज मंडल मुख्यालय पर सांसद भूपेंद्र यादव का पुतला दहन करेगी और यह पुतला दहन लगातार चलता रहेगा जब तक जिला खैरथल का नाम वापस नहीं लिया जाएगा और मुख्यालय बदलने का आदेश वापस नहीं लिया जाएगा
विधायक दीपचंद खैरिया ने कहा जिला बनने के बाद जिले मे एक काम किया हो तो बताये?काम तो करा नही सकते जो काम होने है उनमें भी अड़गा लगा रहे है केवल श्रेय लेने के लिए जिले का नाम बदला जा रहा है जनता इसका जबाब देगी
एक सवाल के जबाब में नगरपरिषद मे नेता विपक्ष ने भाजपा द्वारा प्रेस कांफ्रेस मे दिए गये आश्वासन को भ्रमित करने वाला बताया भाजपा की ओर से बताया जा रहा कि जिले का नाम बदला है हैडक्वाटर खैरथल ही रहेगा जबकि भाजपा के बड़े नेता कोई ऐसा बयान और आश्वासन नही दे रहे है ना ही भाजपा के बोर्ड ने साधारण सभा की बैठक मे जिला मुख्यालय के लिए जमीन आवंटन का अनुमोदन किया है जो इनकी नियत पर सवाल करता है
प्रेस कांफ्रेस में विधायक दीपचंद खैरिया, पूर्व प्रधान रोहितास चौधरी, पीसीसी सदस्य गिरीश डाटा, ब्लांक कांग्रेस अध्यक्ष मुण्डावर अखिलेश कौशिक, नेता विपक्ष विक्की चौधरी नगरपरिषद खैरथल,संयुक्त व्यापार महासंघ अध्यक्ष पूर्व प्रधान ओमप्रकाश रोघा, पूर्ण दादा,रणसिंह नेहरा,सुरेश सैनी हरसोली, रामोतार चौधरी,रमेश चंद,जयहड़ाऊ,ब्लांक अध्यक्ष खैरथल शिवचरण गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे.
मुण्डावर ब्लॉक कांग्रेस ने सांसद के फूके पूतले
मुण्डावर ब्लॉक कांग्रेस ने खैरथल-तिजारा जिले का नाम बदलने और हैडक्वाटर खैरथल से हटाने के विरोध मे बड़ली की ढा़णी, जिंदोली सुरंग,ततारपुर, शामदा गेट,सोडावास बस स्टैण्ड पर भाजपा सांसद भूपेंद्र यादव के पूतले फूक विरोध प्रगट किया लोगो ने बताया जब तक जिले का नाम खैरथल-तिजारा  और जिला हैडक्वाटर खैरथल का पुख्ता आश्वासन नही मिल जाता आंदोलन चलता रहेगा पूतला दहन  भूप सिंह चौहान पेहल
अयूब खान जिंदोली
रामवीर अहीर ततारपुर
सोमदत्त समदिया शामद
शेर सिंह मेघवाल सोडावास
मुकेश शर्मा जाट बहरोड
मंडल अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में किये गये
दूसरी और खैरथल के सर्व समाज , व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संगठनो ने  जिला बचाओ संघर्ष समिति के तले बैठक कर जिले का नाम और जिला हैडक्वाटर खैरथल को बचाने के लिए आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। बताया गया कि समिति लोक तांत्रिक तरीके से खैरथल के लोगों के हक की लड़ाई शुरू करेगी जिसका नेतृत्व ओमप्रकाश रोघा को सौंपा गया बैठक मे बड़ी संख्या मे लोग मौजूद रहे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button