अमरोहा

आवारा कुत्ते ने बच्चे को काटा,

घर के बाहर खेलते समय हमला किया, बाइक से आ रहे युवकों ने बचाया

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : गजरौला कस्बे के मोहल्ला अल्लीपुर में सोमवार को एक आवारा कुत्ते ने घर के बाहर खेल रहे 8 साल के बच्चे पर हमला कर दिया। हमले में बच्चे के हाथ और पैर में जख्म हो गए।घटना के समय आहद सैफी पुत्र इसाक सैफी अपने घर के बाहर खेल रहा था। अचानक एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला बोल दिया। मौके पर पहुंचे बाइक सवार दो युवकों ने बच्चे को कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।पहले भी बच्चों को कर चुका घायल फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कुत्ते ने अचानक बच्चे पर हमला किया। घटना के बाद परिजन घायल बच्चे को सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है। बच्चे के पिता का कहना है कि यह आवारा कुत्ता पहले भी कई बच्चों को काट चुका है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button