अमरोहा
अमरोहा जनपद की रहरा थाना पुलिस ने 4 घंटे में चोरी का खुलासा, 4 शातिर चोर गिरफ्तार, बाइक बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : जनपद की थाना रहरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 4 घंटे में मोटरसाइकिल चोरी की घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने चेकिंग के दौरान 4 शातिर चोरों को दबोचकर उनके कब्जे से चोरी हुई काली रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस (UP13F4277) बरामद कर ली।
गिरफ्तार आरोपियों में मंकुश उर्फ परविंदर, अनमोल, श्रीपाल और गुड्डू शामिल हैं, जिन्होंने पूछताछ में आर्थिक लाभ के लिए चोरी की वारदात कबूल की। पुलिस ने आरोपियों पर अतिरिक्त धाराएं लगाकर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। और अभयुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया l


