दिल्ली

ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन के बाद अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला भारत लौटे

एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

दिल्ली : ऐतिहासिक एक्सिओम-4 मिशन के बाद भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला 21 दिन अंतरिक्ष में बिताकर भारत लौटे। दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया, जहां मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह भी मौजूद थे। यह मिशन भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है और युवाओं के लिए प्रेरणा बन गया है।
ऐतिहासिक एक्सिओम-4 मिशन पूरा कर और अंतरिक्ष में 21 दिन बिताने के बाद भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला रविवार को भारत लौट आए हैं। एक महीने पहले उन्होंने इस ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा को अंजाम दिया था। शुभांशु शुक्ला का दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने उनका स्वागत किया।
हवाई अड्डे पर शुभांशु शुक्ला के आगमन से पहले ही उनके स्वागत के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। लोग भारतीय राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए अपने नायक का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। शुक्ला के बाहर आते ही लोगों ने तालियों और नारों से उनका अभिनंदन किया।
शुभांशु शुक्ला अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने कई वैज्ञानिक प्रयोगों और शोध कार्यों में हिस्सा लिया। उनका यह मिशन भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो भविष्य के मानव अंतरिक्ष मिशनों के लिए नई राह खोलेगा।
शुक्ला की वापसी पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ट्वीट कर खुशी जताई और उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि शुभांशु शुक्ला ने देश को गौरवान्वित किया है और युवाओं के लिए प्रेरणा बन गए हैं। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी शुभांशु को बधाई दी और भविष्य के अंतरिक्ष अभियानों में उनके योगदान की उम्मीद जताई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button