कोयला का अवैध उत्खनन से फिर हुआ कई मकान जमीन डोज
Many houses were again demolished due to illegal mining of coal

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। बाघमारा क्षेत्र में भू धसान का दौर रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है हाल ही में बाघमारा के केसरगढ़ में भू धसान हुआ था जिसके कारण भारी बवाल मचा था वह अभी शांत भी नहीं हुआ की फिर से बाघमारा क्षेत्र के ही जोगना 7 नंबर के पास अवैध उत्खनन के कारण कई मकान जमीन दोज हो गए। आपको बताते चले की बाघमारा के कोने कोने अवैध उत्खनन चल रहा है लेकिन इसे रोकने के बजाय पूरा महकमा आवेश कोयला का धंधा से जुड़े सिंडिकेट का कंधा थपथपा रहे हैं और मनोबल को बढ़ाने का काम रहे हैं रविवार की रात्रि 2:00 बजे जोगता 7 नंबर के पास भारी आवाज के साथ कई अज्जबेस्टर और खपरैल का मकान धरातल में समा गए हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुए। गांव वाले इसको लेकर काफी गुस्से में दिखे सोमवार की सुबह जैसे ही इसकी खबर बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो को मिली वह घटनास्थल पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली लेकिन कोयला का अवैध उत्खनन को रोक थाम के लिए कोई आगे नहीं आ रहे हैं ऐसा क्यों? ना इस पर संसद बोलते हैं और ना ही विधायक ओर ना ही कोई जनप्रतिनिधि ये सिर्फ जोगता ,वेस्ट मोदीडीह , श्याम बाजार की ही बात नहीं बल्कि पूरा बाघमारा क्षेत्र में अवैध उत्खनन का काम बहुत जोरों से चल रहा है पूरा कोयला सिंडिकेट बाघमारा में हावी हो गए हैं कहीं ऐसा ना हो कि पूरा बाघमारा अंदर ही अंदर खोखला हो जाए और यहां के लोग देखते ही रह जाए।



