गोड्डा
सुर्या हांसदा एनकाउंटर मामले में मासूम बच्चों ने निकाला कैंडल मार्च

गोड्डा। सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले में हर रोज जिले में कुछ ना कुछ गतिविधियां हो रही है। इसी क्रम में सूर्या के पक्ष में चांद भैरव राजा राज विद्यालय के मासूम छात्रों की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया है। हाथों में मोमबत्ती लिए, तख्ती पर सूर्या हांसदा की तस्वीर और बड़ा सा सवाल लिखकर निकले बच्चों ने हमें न्याय दो…सीबीआई जांच हो..का मांग किया है। यह वही बच्चे हैं, जिन्हें सूर्या हांसदा ने मुफ्त में शिक्षा देने का बीड़ा उठाया था। आज हालात ऐसे हैं कि जो कभी क्लासरूम में बच्चों को अक्षर गिनाना सिखाते थे, उन्हीं की मौत पर अब वही नन्हे हाथ में तख्तियां लिए इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं। सिर्फ बच्चे ही नहीं, सूर्या की पत्नी और मां भी कैंडल मार्च में शामिल हुईं। उनकी आंखों से आंसू और होंठों से निकला सिर्फ एक ही शब्द – हमें न्याय चाहिए… सरकार सीबीआई जांच कराए..!



