
गाज़ियाबाद : एसडीजीआई ग्लोबल यूनिवर्सिटी , गाज़ियाबाद में दिनांक 15 अगस्त को 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास, देशभक्ति और गरिमा के साथ मनाया गया। यह भव्य आयोजन विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित सेमिनार हॉल में हुआ, जिसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के गणमान्य अतिथि, शिक्षकगण, कर्मचारी और छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9:15 बजे एसडीजीआई वर्ल्ड स्कूल द्वारा निकाली गई रंगारंग प्रभात फेरी से हुआ। इसके बाद औपचारिक सभा एवं एनसीसी कैडेट्स का आकर्षक मार्च पास्ट हुआ। राष्ट्रीय ध्वज को पूर्ण सम्मान के साथ फहराया गया और सभी ने मिलकर राष्ट्रगान गाया, जिससे वातावरण में देशभक्ति का अद्भुत संचार हुआ मुख्य अतिथियों द्वारा पारंपरिक दीप प्रज्वलन किया गया और सभी अतिथियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख गणमान्य अतिथियों में माननीय चांसलर महेंद्र अग्रवाल, माननीय वाइस चेयरमैन अखिल अग्रवाल, माननीय प्रो-चांसलर नितिन अग्रवाल जी, माननीय वाइस चांसलर एवं मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) प्रसेनजीत कुमार जी, माननीय प्रो-वाइस चांसलर पियूष श्रीवास्तव तथा माननीय रजिस्ट्रार डॉ. राजीव रतन , मोनिका अग्रवाल, शैली अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, आदि शामिल रहे अपने संबोधन में चांसलर महेंद्र अग्रवाल ने कहा कि स्वतंत्रता हमारे वीर सेनानियों का अमूल्य उपहार है, जिसे हमें एकता, अनुशासन और राष्ट्र प्रगति के संकल्प से सुरक्षित रखना है। वाइस चेयरमैन अखिल अग्रवाल ने युवाओं को देश की असली ताकत बताते हुए शिक्षा, कौशल और मूल्यों के माध्यम से भारत को विश्व गुरु बनाने का आह्वान किया। प्रो-चांसलर नितिन अग्रवाल ने कहा कि हमें केवल अपने व्यक्तिगत विकास के लिए नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की सामूहिक प्रगति के लिए भी योगदान देना चाहिए। *वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) प्रसेनजीत कुमार ने कहा कि शिक्षा स्वतंत्रता की नींव है और केवल जागरूक पीढ़ी ही देश की संप्रभुता की रक्षा कर सकती है। प्रो -वाइस चांसलर पियूष श्रीवास्तव ने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों के साथ आती है। डॉ. राजीव रतन ने तिरंगे को बलिदान, सेवा और निस्वार्थता का प्रतीक बताते हुए उसकी गरिमा बनाए रखने का आह्वान किया सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह में विशेष रंग भर दिए, जिनमें ऑपरेशन सिन्दूर – ए ट्रिब्यूट, प्रेरणादायक युगल नृत्य, समूह नृत्य, कविता पाठ और कई एकल प्रस्तुतियाँ शामिल रहीं। “फ्रीडम इन द वाई-फाई एज” विषय पर प्रस्तुति और एसडीजीआई वर्ल्ड स्कूल के छात्रों द्वारा कारगिल युद्ध का भावपूर्ण चित्रण सभी को भावविभोर कर गया इस अवसर पर सभी निदेशक, विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण, सुभाष शर्मा मुख्य लेखा अधिकारी, संदीप सिंह, प्रोक्टर एसडीजीआई ग्लोबल यूनिवर्सिटी, डॉ. अवधेश प्रताप सिंह, निदेशक स्कूल ऑफ एजुकेशन, सपना, प्रधानाचार्य सुंदरदीप वर्ल्ड स्कूल, सभी प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी, सुमित सिंह, निदेशक एडमिशन छात्र-छात्राएँ एवं अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सांस्कृतिक समिति प्रमुख एवं उपनिदेशक (एसडीसीएमटी) डॉ. दीपा कंवर द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। अंत में सभी को जलपान कराया गया। यह दिन सभी के लिए गर्व, एकता और राष्ट्र के प्रति नए संकल्प से भरने वाला रहा।
