खैरथल
श्री गणपति ग्रुप खैरथल का द्वितीय विशाल गणेश महोत्सव का शुभारंभ 27 अगस्त से

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल : खैरथल के श्री गणपति ग्रुप द्वारा द्वितीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ 27 अगस्त से प्रभूजी मिष्ठान भण्डार के पास चुड़ी मार्केट के सामने किया जाएगा 31अगस्त को महाआरती ,नगरभ्रमण के बाद नटनी के बारा में विसर्जन किया जाएगा पांच दिवसीय कार्यक्रम मे सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन संध्या,छप्पन भोग,श्री श्याम कीर्तन, लक्की ड्रा,सुन्दर काण्ड महोत्सव के मुख्य आकर्षण होगे

