गोड्डा

धूमधाम से मनाया गया बलभद्र पूजनोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजी संध्या

समाज के बुजुर्गों को किया गया सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
पथरगामा, गोड्डा। स्थानीय ब्याहुत धर्मशाला में ब्याहुत कलवार सेवा ट्रस्ट पथरगामा के तत्वावधान में बलभद्र पूजनोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रमोद कुमार भगत, सचिव मनोज भगत, संरक्षक शिवकुमार भगत, शेखर सुमन, विजेंद्र भगत, गोपाल भगत द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस भव्य आयोजन में सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समाज के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, जिसने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने न सिर्फ मनोरंजन किया, बल्कि समाज की संस्कृति और परंपराओं को भी सजीव रूप में प्रस्तुत किया। अवसर पर ट्रस्ट के संरक्षक शिवकुमार भगत ने ब्याहुत समाज के समग्र विकास पर प्रकाश डाला और समाज को संगठित होकर आगे बढ़ने का संदेश दिया। वहीं, संरक्षक शेखर सुमन ने धर्मशाला के नवनिर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी दी और समाज की ओर से मिल रहे सहयोग के लिए आभार जताया।
कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठ पुरुषों और महिलाओं को साल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह कार्यक्रम की विशेषता बना और समाज में आपसी सम्मान और एकता का संदेश दिया। मौके पर गोपाल भगत, संजय भगत, सत्यम भगत, शेखर भगत, अवनी भगत, सुमित भगत, प्रदीप भगत, चंदन कुमार भगत, राजकुमार भगत सहित समाज के आदि लोग उपस्थित थे। सभी ने कार्यक्रम की सफलता के लिए आयोजन समिति की सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम का समापन आपसी मिलन के साथ हुआ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button