बागपत

शिक्षक सम्मान कार्यक्रम पर उठे सवाल, जिलाधिकारी को भेजा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बागपत। जिले के शिक्षा विभाग से जुड़े पदाधिकारियों ने शिक्षक सम्मान कार्यक्रम में अनियमितताओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश भर के सभी जिलों में शिक्षा उत्थान/विकास के लिए जिला शिक्षा समिति का गठन किया गया है, जो नियमित बैठकों के माध्यम से सुधारात्मक कदम उठाती है।

ज्ञापनकर्ताओं का आरोप है कि बागपत जिले में कई वर्षों से जिला शिक्षा समिति की बैठकें आयोजित नहीं की जा रही हैं। इससे शिक्षा व्यवस्था की प्रगति पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। उनका कहना है कि जब राज्यपाल व राष्ट्रपति पुरस्कार हेतु शिक्षकों के नामांकन होते हैं, तब यह प्रक्रिया प्रभावित होती है और जिले के योग्य शिक्षक सम्मान से वंचित रह जाते हैं।

उन्होंने मांग की है कि जिला शिक्षा समिति की नियमित बैठकें कराई जाएं, ताकि शिक्षा सुधार और शिक्षकों के चयन की प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से पूरी हो सके।

इस अवसर पर मौ. उस्मान मनव्वर, कंवर सिंह, रमाकांत त्यागी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button