ललितपुर

प्रो.रविकांत चंदन पर दर्ज एफआईआर निरस्त करने की मांग

कांग्रेस कमेटी ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजा

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
ललितपुर। लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रो. रविकान्त चंदन पर बागेश्वर धाम द्वारा छतरपुर के थाना बमीठा में दर्ज कराये गये मुकद्दमें को फर्जी व झूठा फंसाये जाने की बात कहते हुये जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्ष डा.दयाराम रजक के नेतृत्व में देश की महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन भेजा है। बताया कि संयुक्त सामाजिक संगठनों द्वारा लखनऊ यूनिवर्सिटी के प्रो.रविकांत चन्दन पर जिला छतरपुर, थाना बमीठा में बागेश्वर धाम जन समिति के धीरेंद्र कुमार गौर की शिकायत पर धारा 353(2) बीएनएस के तहत कराई गई एफआईआर रद्द करने व बागेश्वर धाम समिति की एंबुलेंस से संदिग्ध हालत में महिलाओं को जबरन मारते पीटते व अभद्रता करते हुए ले जाया जा रहा था उसकी न्यायिक जांच की मांग उठायी। इसके अलावा उन्होंने कथित तौर पर जमीनों पर अवैध कब्जे किये जाने के भी गंभीर आरोप लगाते हुये ऐसे प्रकरणों की जांच कराये जाने की मांग उठायी है। इसी प्रकार बिहार में द प्रिवेंशन ऑफ विच (डायन) प्रैक्टिस एक्ट 1999 एवं महाराष्ट्र में एण्टी सुपरस्टीशन एण्ड ब्लैक मैजिक एक्ट 2013 जिसको महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन कानून कहा गया एवं कर्नाटक में काला जादू रोकथाम एवं उन्मूलन अधिनियम 2017 के रुप पारित हुआ एवं लोकसभा में प्रोवेंशन ऑफ विच हण्टिंग बिल 2016 डायन शिकार निवारण विधेयक लाया गया लेकिन पारित नहीं हो पाया परन्तु वर्तमान में ये कानून आज भी प्रभावी हैं। ड्रग एंड मैजिक रेमेडीज एक्ट 1954 के तहत अंध प्रावधानों का भी उद्देश्य भी भारत में प्रचलित विभिन्न अंधविश्वासी गतिविधियों में कमी लाना है। कांग्रेस ने चार सूत्रीय मांगों को प्रभावी तरीके से निस्तारित कियेे जाने की मांग उठायी। ज्ञापन देते समय जिलाध्यक्ष डा.दयाराम रजक, पूर्व सांसद प्रतिनिधि जसपाल सिंह बंटी, पंकज हुण्डैत, रामनरेश दुबे, अजय तिवारी, रफीक अली, अजय प्रताप सिंह तोमर, यशवीर सिंह परमार, कुलदीप पाठक, सुनील अहिरवार, प्रताप सिंह के अलावा अनेकों लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button