अधिशासी अभियंता ने की रोड सेफ्टी के कार्यों की समीक्षा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। बारिश के मौसम में निर्माणाधीन पुलों के पास वैकल्पिक मार्गों के निर्माण और राष्ट्रीय और जिला मार्गों पर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़क सुरक्षा के काम कराए जा रहे हैं।लोक निर्माण विभाग में प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता इंजीनियर शैलेन्द्र कुमार ने बुधवार को अधीनस्थों के साथ अलग अलग बैठकें कर सड़क सुरक्षा हेतु किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
सड़क सुरक्षा समिति की पिछली बैठक में पुलिस की ओर से पिछले तीन साल के भीतर जनपद के सभी थानों में सड़क दुघर्टना में हुई मौतों की रिपोर्ट रखी गई थी। तीन साल में विभिन्न स्थानों पर हुई सड़क दुघर्टनाओं में 567 मौतें हुई थीं। डी एम ने दुर्घटना स्थलों को देखते हुए सड़क सुरक्षा की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए थे। शासन की ओर से सड़क सुरक्षा के कार्यों के लिए अभी तक बजट आवंटन नहीं किया गया है। सहायक अभियंताओं को अपने अपने क्षेत्रों में चिन्हित स्थलों पर ब्लैक स्पाट का निर्माण कराने, बोर्ड लगवाने और अन्य कार्य करने के निर्देश दिए गए थे। अधिशासी अभियंता इंजीनियर शैलेन्द्र कुमार ने बुधवार को शासन को प्रेषित कार्ययोजना और दुर्घटनाओं की वर्तमान स्थिति को देखते हुए सुगम यातायात और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सहायक अभियंताओं की ओर से रोड सेफ्टी के अन्तर्गत कराए गए कार्यों की जानकारी ली।
उन्होंने बताया कि संग्रामपुर अमेठी मार्ग पर जयरामपुर और कसारा व विशेश्वरगंज में पुल निर्माणाधीन हैं। पुलों का निर्माण मार्च 2026 तक पूरा हो जाएगा।


