ललितपुर
नगर पंचायत अध्यक्ष के मनमाने रवैये का पार्षदों ने किया विरोध
बोर्ड बैठक न कराने व पार्षदो की उपेक्षा करने से बढ़ी नाराजगी
पार्षदो ने इस्तीफा देने बात कही
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। नगर पंचायत तालबेहट में अध्यक्ष के विरोध में पार्षदो ने मोर्चा खोल दिया है। बता दे कि नगर पंचायत तालबेहट में 12 पार्षद है एवं एक अध्यक्ष निर्वाचित होकर जनता की सेवा हेतु आए हैं। किंतु खेद के साथ कहना पड़ रहा है कि अध्यक्ष द्वारा पूर्णत: मनमाने ढंग से कार्य कराए जा रहे हैं। स्वयं के चहेते ठेकेदारों के माध्यम से केवल चहेते वार्डों में ही विकास कार्य करा रहे हैं, जबकि अधिकांश पार्षदों के प्रस्तावों को जानबूझकर दरकिनार किया जा रहा है। पार्षदों के वार्डों में नाली, सड़क एवं अन्य विकास कार्य न कराकर अनावश्यक और बिना औचित्य के कार्यों में नगर पंचायत का कीमती बजट पानी की तरह बहाया जा रहा है। इतना ही नहीं, नगर पंचायत के आउटसोर्सिंग कर्मचारी भी कार्यों में सीधी दखलअंदाजी करते हुए पार्षदों की गरिमा और सम्मान को ठेस पहुंचा रहे हैं। यह स्थिति जनप्रतिनिधियों की भूमिका और लोकतांत्रिक परंपरा का खुला अपमान है।सभी 9 पार्षदो ने भगवान के समक्ष सौगन्ध खाई की उन्हें उनका सम्मान वापिस नही दिलाया जाता तब तक वह नगर पंचायत के किसी भी कार्यक्रम व नगर पंचायत द्वारा लगाए गए मेले का विरोध करेंगे यदि नगर पंचायत अध्यक्ष का रवैया पार्षदों के प्रति नरम नहीं हुआ और पार्षदों के सम्मान गरिमा को वापस नहीं किया गया तो हम सभी 9 पार्षद इस्तीफा दे देंगे।



