
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशन तथा मेरा युवा भारत केंद्र, गोड्डा के जिला युवा अधिकारी अभिषेक आनंद के मार्गदर्शन में रॉयल फ्रेंड्स क्लब द्वारा उच्च विद्यालय आदर्श बंका, गोड्डा में भव्य खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर कबड्डी, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़, स्किपिंग एवं लॉन्ग जंप जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बताया कि कबड्डी में लड़कों और लड़कियों की टीम ‘ए’ विजेता रही। 200 मीटर दौड़ में सवीना खातून (प्रथम), मुस्कान खातून (द्वितीय), शमा परवीन (तृतीय) रही। जबकि 400 मीटर दौड़ में कृष्टू मरांडी (प्रथम), उमेश पंडित (द्वितीय), रकशेष कुमार (तृतीय) स्थान पर रहे। स्किपिंग में राखी कुमारी (प्रथम), अमृता कुमारी (द्वितीय) रही। लॉन्ग जंप में विशाल मुर्मू (प्रथम), रोहित टुडू (द्वितीय), देवीलाल सोरेन (तृतीय) रहे। विजेताओं को मेडल, ट्रॉफी और उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, क्लब के सदस्य और स्थानीय गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक व मानसिक विकास में सहायक हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास भी विकसित करते हैं। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास करना और उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना है।



