बिजनौर

हाथियों के झुंड ने किसानों की फसलें की बर्बाद 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो  
 बिजनौर। बढ़ापुर थाना क्षेत्र में जंगली हाथियों के झुंड ने ग्राम इनायत पुर के किसानों की फसलों को रौंदकर बर्बाद कर दिया हाथियों ने गन्ने की कई बीघा फसल रौंद कर बर्बाद कर दी हाथियों के आतंक से किसान परेशान है। लोगों का कहना है कि हाथी जंगल से निकलकर किसानों के खेतों में पहुंचकर लगातार किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। किसान ओम सिंह की हाथियों ने लगभग 5 बीघा गन्ने की फसल रौंदकर बर्बाद कर दी तो वही किसान निहाल सिंह की भी लगभग चार बीघा फसल बर्बाद कर दी।हाथियों ने अन्य कई किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है। किसान बाबूराम ने बताया कि हर साल जंगली हाथी किसानों की फसल बर्बाद कर देते हैं जिसमें किसान बर्बाद हो गए हैं। किसानों ने 1200 रुपए प्रति कुंतल गन्ने का बीज लेकर फसल लगाई थी जो हाथियों ने बर्बाद कर दी है। किसानों का कहना है कि पास में ही वन चौकी है पर हाथियों की रोकथाम के लिए वन विभाग के अधिकारी कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। और आज तक किसी किसान को फसल का मुआवजा भी नहीं मिला है अब ऐसे में किसान बर्बाद हो गए हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button