पाकुड़
प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम अन्य की हुई समीक्षा बैठक
Review meeting of Prime Minister Public Development Program and others held

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ । शनिवार को उपायुक्त, पाकुड़ मनीष कुमार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम /एमएसडीपी योजना अन्तर्गत वर्ष 2009-10 से वर्ष 2017-18 तक प्राप्त आवंटन के विरुद्ध योजनाओं में व्यय की गई राशि एवं अवशेष राशि की समीक्षा सभी कार्यकारी एजेंसी पाकुड़ जिला के साथ की गई। समीक्षोपरान्त अवशेष राशि को अभिलंब स्टेट के खाता में हस्तानांतरित करने का निर्देश दिया गया और योजनावार रिपोर्ट सभी कार्यकारी एजेंसी से भी मांगी गई। मौके पर परियोजना निदेशक, आईटीडीए, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, आरईओ, विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।



