बरेली
दुपहिया वाहन चालकों के लिए अब बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : महानगर में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात पुलिस द्वारा ” नो हेल्मेट नो फ्यूल ” अभियान के अन्तर्गत मोहम्मद अकमल पुलिस अधीक्षक यातायात के निर्देशानुसार यातायात पुलिस द्वारा चारो जोन में जोन प्रभारी/ सहायक जोन प्रभारी के नेतृत्व में यातायात पुलिस की टीमों द्वारा नगर क्षेत्र में पेट्रोल पम्पों पर अभियान को प्रभावी ढंग से लागू कराकर पेट्रोल पंप संचालकों को अभियान के बारे में अवगत कराकर लागू कराया गया व यातायात पुलिस की टीमों द्वारा पेट्रोल पंप पर व आसपास रहकर संचालकों को सहयोग प्रदान किया गया! व आमजन को हेल्मेट लगाने के लिए प्रोत्साहित किया!




