पाकुड़

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यों की हुई समीक्षा बैठक

A review meeting of the works of the Department of Drinking Water and Sanitation was held

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। उपायुक्त ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यों की समीक्षा कर कई अहम निर्देश दिया। बैठक में उपायुक्त ने सामूहिक साफ-सफाई अभियान के तहत प्रत्येक माह के 19 तारीख को सामूहिक साफ-सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया गया, जिसमें सभी जल सहिया और बीडब्ल्यूएससी सदस्य भाग लेंगे। भस्मक का उपयोग- ग्राम स्तर पर बनाए गए भस्मक का उपयोग करने के लिए जल सहिया के स्तर से सघन अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। जियो टैगिंग कनीय अभियंता, प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर 2 अक्टूबर तक अबुआ आवासों में निर्मित आईएचएचएल का जियोटैग करना सुनिश्चित करेंगे। ओडीएफ प्लस ग्राम ओडीएफ प्लस ग्रामों की संख्या बढ़ाने के लिए कनीय अभियंता आवश्यक रूप से पहल करेंगे और 15 सितंबर तक कार्य पूर्ण करेंगे।- एमआईएस पर आईएचएचएल सैंक्शन*: एमआईएस पर आईएचएचएल सैंक्शन हेतु छूटे हुए लाभुकों की सूची प्रमंडल को समर्पित करेंगे और 15 सितंबर तक लक्ष्य पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे। वीसी के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी जुड़े रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button