खैरथल
हरसौली में अन्नदान के लिए भामाशाह रामचरण मोदी अन्नपूर्णा रसोई का शुभारंभ,
गरीब-बेसहारा लोगों को मिलेगा निशुल्क भोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल : हरसौली कस्बें भामाशाह रामचरण मोदी की ओर से अन्नदान के मकसद से अन्नपूर्णा रसोई का श्रीगणेश किया गया। यहां गरीब, दिव्यांग, निराश्रित एवं असहाय वृद्ध मानसिक विक्षिप्त अथवा जरूरतमंद व्यक्ति को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।
रसोई के उद्घाटन अवसर पर मंहत बालकदास महाराज ने कहा कि अन्नदान धर्म का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। अन्न का दान प्राण दान के समान ही है। किसी प्राणी के उदर की आग को शांत करना अर्थात भोजन कराना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। समाज के ऐसे व्यक्तियों अथवा प्राणियों को भोजन कराएं, जो जरूरमंद हैं।इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक दीपचन्द खैरिया ने रसाई का विधिवत् फीता काट कर शुभारंभ किया और भामाशाह मोदी परिवार का आभार जताया। मोदी परिवार की ओर यहां भोजन का प्रबंध किया जाएगा। इसमें गरीब जरूतमंदों के साथ और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को निःशुल्क बढिय़ा भोजन मिलेगा। कार्यक्रम में भामाशाह रामचरण मोदी ज्ञान मोदी महंत बालक दास अंकुर मोदी राकेश मोदी अनिल मोदी जीत राम लंबरदार ओम लंबरदार दादा पूर्ण अनिल सोनी दीपक शैतान खेमचंद चौधरी अनिल रोहिल्ला जितेंद्र सोनी अरुण मोदी व सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे


