मथुरा

किन्नरों में मारपीट,8-10 साथियों के साथ लाठी-डंडों से किया, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा : किन्नर समाज से जुड़ा एक विवाद सामने आया है। गोविंद नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली सोनम चौहान किन्नर ने जनकपुरी निवासी आकांक्षा किन्नर उर्फ अजय पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। सोनम ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि आकांक्षा लंबे समय से उन्हें परेशान कर रही है। आकांक्षा अपने साथियों के साथ गाली-गलौज और धमकी देती रहती है। 31 अगस्त की शाम को सोनम जब बृजवासी सेंट्रम से खाना लेकर लौट रही थीं। नए बस स्टैंड के पास आकांक्षा अपने 8-10 साथियों के साथ आ गई। सभी ने मिलकर सोनम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में सोनम घायल हो गईं। घटना के बाद सोनम थाने पहुंचीं। पुलिस ने न तो उनकी शिकायत दर्ज की और न ही मेडिकल कराया। इसके बाद सोनम ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। सोनम का कहना है कि उनकी जान को खतरा है। जल्द कार्रवाई की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button