बाराबंकी

सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ओरेएटेशन प्रोग्राम का हुआ समापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बाराबंकी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बड़ागांव नवाबगंज मे नये छात्र छात्राओं के चल रहे ओरेएटेशन प्रोग्राम के अंतिम दिन सास्कृतिक कार्यक्रम के साथ सम्पन हुआ। छात्र छात्राओं से रूबरू होते हुए सेवानिवर्त आई टी आई कर्मी डी पी सिंह ने कहा कि आधुनिकता के इस दौर मे तकनीकी शिक्षा बहुत जरूरी है जिससे जीवन को सवारा व सजाया जा सकता है तथा छात्रों को व्यावहारिक कौशल प्रदान करती है, जिससे उनकी रोज़गार क्षमता बढ़ती है और वे राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक विकास में योगदान करते हैं. यह पारंपरिक शिक्षा के साथ मिलकर छात्रों को विभिन्न तकनीकी क्षेत्रों में विशेषज्ञता हासिल करने और वास्तविक दुनिया की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करती है.।प्रधानाचार्य महेश्चंद ने बच्चो के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि कुशल श्रम के माध्यम से, तकनीकी शिक्षा देश को अधिक आत्मनिर्भर बनाने में मदद करती है, जिससे यह एक विकसित राष्ट्र बनने की राह पर आगे बढ़ता है. यह छात्रों को रोबोटिक्स, डेटा साइंस और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता हासिल करने का अवसर देती है, जिससे नवाचार को बढ़ावा मिलता है.। इस दौरान छात्र छात्राओं द्वारा सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button