बाराबंकी

बाराबंकी में शोक की लहर पूर्व चेयरमैन व भाजपा नेता रंजीत बहादुर श्रीवास्तव का निधन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बाराबंकी नगर पालिका परिषद नवाबगंज के पूर्व चेयरमैन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता रंजीत बहादुर श्रीवास्तव का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से शहर में शोक की लहर दौड़ गई। उनके समर्थकों, शुभचिंतकों और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने गहरा दुख जताया है।
सीने में अचानक उठा दर्द, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
जानकारी के मुताबिक, शनिवार देर रात रंजीत बहादुर श्रीवास्तव के सीने में अचानक दर्द उठा। उनकी हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए मैक्स हॉस्पिटल लेकर जा रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन की खबर मिलते ही समर्थकों और परिचितों में शोक छा गया
स्थानीय राजनीति में लंबे समय तक रहे सक्रिय
रंजीत बहादुर श्रीवास्तव बाराबंकी नगर पालिका परिषद नवाबगंज के पूर्व चेयरमैन रहे थे। वह भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे और लंबे समय तक स्थानीय राजनीति एवं नगर की चुनावी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे। उनके निधन पर लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button