बाराबंकी
गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
देखने को मिला भक्ति और सेवा का संगम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बाराबंकी। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा, लाजपत नगर, बाराबंकी में सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 557 वा प्रकाश पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ मनाया गया। प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर गुरुद्वारा साहिब को आकर्षक रोशनी एवं फूलों से भव्य रूप से सजाया गया। वहीं पालकी साहिब की फूलों से की गई मनमोहक सजावट श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। सुबह से ही गुरुद्वारा साहिब में संगत की आवाजाही बनी रही और पूरा वातावरण गुरबाणी, कीर्तन एवं वाहेगुरु के सिमरन से भक्तिमय हो उठा।
प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 14 नवंबर से प्रतिदिन प्रातः प्रभात फेरियों का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। इसके साथ ही सहज पाठ की समाप्ति हुई। स्त्री सत्संगत द्वारा लगातार 40 दिनों तक चिल्ला रखा गया, जिसमें प्रतिदिन सुखमनी साहिब जी का पाठ कर गुरु चरणों में अरदास की गई।
कार्यक्रम के दौरान दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक हजूरी रागी जत्थे के भाई जितेंद्र सिंह रतनपुरी वालों ने गुरबाणी कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इसके पश्चात संगरूर से पधारे भाई परगट सिंह जी के जत्थे ने अपने मधुर एवं भावपूर्ण कीर्तन से संगत को गुरु भक्ति में लीन कर दिया। उन्होंने “नानक नाम परगटया, मिटी धुंध जग चानन होआ” तथा “नानक नाम जहाज है” जैसे पावन शबदों का गायन कर गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं, नाम सिमरन एवं मानवता के संदेश को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया।
इस पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर मत्था टेका , सेवा की एवं गुरु घर का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर बैजनाथ रावत, डॉ पीएल पुनिया, विधायक सुरेश यादव,भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह भुल्लन वर्मा, राजू यादव एमएलसी, सुरेंद्र वर्मा चेयरमैन प्रतिनिधि,डॉ रामकुमारी मौर्य, डॉक्टर सतीश वर्मा, डॉक्टर विवेक वर्मा ने भी गुरु घर में माथा टेककर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इसके अतिरिक्त शहर की अनेक गणमान्य एवं विशिष्ट हस्तियों विनोद गाबा, प्रदीप जैन, रविनन खजांची , नवीन सिंह,डॉ सुधीर वर्मा, डॉ विकास यादव, पवन सिंह ने गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर आशीर्वाद प्राप्त किया ।
दोपहर करीब 2:30 बजे अरदास के उपरांत गुरु का अटूट लंगर आरंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में सभी धर्मो के श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर एक साथ बैठकर गुरु का लंगर छका
इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भूपेंद्र सिंह, सरदार प्रेमपाल सिंह पल्ले, सरदार चरनजीत सिंह,उपप्रधान रविंद्र सिंह कालरा, सचिव हरपाल सिंह , कोषाध्यक्ष हरप्रीत सिंह , स्टेज सेक्रेटरी सतनाम सिंह खालसा, मीडिया प्रभारी प्रीत सिंह, राजदीप सिंह नवल, रविंद्रपाल सिंह अधिवक्ता,जसबीर सिंह विक्की, सरदार प्रेमपाल सिंह ,सरदार रणबीर सिंह,सन्नी मालवा, तनप्रीत सिंह, रौनक मारवाह, रणबीर सिंह , सुखमीत कालरा, नरेंद्र कालरा, मलिंदर सिंह, गुरमीत सिंह सहित अनेक सेवादार एवं बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही।



