बाराबंकी

दहेज रहित सामूहिक विवाह समारोह हुआ संपन्न 46 लोग हुए एक दूजे के

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बाराबंकी : श्री कान्यकुब्ज वैश्य समाज बाराबंकी द्वारा पारिजात विद्यापीठ सफदरगंज में दहेज रहित सामूहिक विवाह समारोह कराया गया यह तीन दिवसीय कार्यक्रम रहता है जिसमें 46 लोग एक दूजे के हुए कमेटी अध्यक्ष रामानन्द गुप्ता ने बताया कि श्री कान्यकुब्ज वैश्य समाज बाराबंकी द्वारा दहेज रहित सामूहिक विवाह समारोह बाराबंकी में लगभग 35 वर्षों से कराया जा रहा है जो यह 15वां सामूहिक विवाह समारोह है इस समारोह में गुप्ता समाज के लोगों का सामूहिक विवाह कराया जाता है जिसका उद्देश्य समाज में दहेज प्रथा को कम करना और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेटा बेटियों के लिए विवाह में होने वाले अधिक खर्च से राहत दिलाना है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण बच्चों की शादी में कर्ज लेने जमीन और जेवर बेचने को भी लोग मजबूर हो जाते हैं ऐसे में सामूहिक विवाह समारोह पहल जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी मदद साबित होता है। सामूहिक विवाह समारोह का मुख्य उद्देश्य दहेज प्रथा को कम करना है कमेटी द्वारा समाज के लोगों की समय-समय पर मदद भी की जाती है समाज को जागरूक करने के लिए समय-समय पर कई प्रकार के कार्यक्रमों  के माध्यम से  बैठक कराकर समाज को जागरूक किया जाता है समारोह का उद्घाटन मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा द्वारा किया गया कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ,रामगोपाल रावत, भाजपा जिला अध्यक्ष भुल्लन वर्मा, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह मौर्य ,भाजपा पूर्व जिला महामंत्री संदीप गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, सरोज रावत, पंकज गुप्ता पनकी, डॉक्टर हरिनाम वर्मा, पवनजैन व अन्य गणमान्य गण नव युगल जोड़ों को आशीर्वाद देने पहुंचे। कार्यक्रम संयोजक दिलीप गुप्ता एडवोकेट, कुंज बिहारी गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता, रामानन्द गुप्ता श्रीनाथ गुप्ता संजय गुप्ता सियाराम गुप्ता, अजय गुप्ता, सतीश गुप्ता, राममुनेश्वर गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, जगदीश गुप्ता, जगत राम गुप्ता, डॉक्टर आर एन गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता, सर्वेश गुप्ता, चंद्रप्रकाश गुप्ता, जितेंद्र कुमार गुप्ता,  विनीत गुप्ता श्रवण गुप्ता, दिलीप गुप्ता, पुष्पा गुप्ता वेद राम गुप्ता ओमप्रकाश, गुप्ता फतेहबहादुर गुप्ता, धनीराम गुप्ता, राजेश गुप्ता बद्री प्रसाद गुप्ता कुलदीप गुप्ता रमाकांत गुप्ता, रितेश गुप्ता, हरिश्चंद्र गुप्ता  परशुराम गुप्ता, राकेश गुप्ता तिलक राम गुप्ता अजय गुप्ता शिवम गुप्ता देशराज गुप्ता शिवकुमार गुप्ता राकेश गुप्ता सुनील गुप्ता व काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button