मुरादाबाद

बेसिक शिक्षा अधिकारी का नया कारनामा अपने चेहते खंड शिक्षा अधिकारी को दिया मनचाहा खंड

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। मुरादाबाद बेसिक शिक्षा अधिकारी विमलेश कुमार द्वारा मात्र 4 महीने बाद रिटायर होने वाले खंड शिक्षा अधिकारी अजहर आलम का आनन फानन में ट्रांसफर कर दिया गया ये महानुभाव अपने कारनामों की वजह से कुछ ही समय में मशहूर हो चुके जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुरादाबाद विमलेश कुमार का एक नया मामला सामने आया है। पिछले हफ्ते ही इन्होंने ने 6 खंड शिक्षा अधिकारियों के ब्लॉक परिवर्तन करते हुए उन्हें नवीन ब्लाकों में ट्रांसफर किया था। उसमें गंभीर हृदय रोगी मनोज कुमार बोस को भी नहीं बख्शा उन्हें सुदूर के ब्लॉक ठाकुर द्वारा भेज दिया और बिलारी में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी अजहर आलम जिनकी सेवानिवृति में मात्र 4 माह ही शेष रह गए हैं उन्हें बिलारी से हटाकर मुरादाबाद ग्रामीण क्षेत्र में ट्रांसफर कर दिया है। सूत्रों के अनुसार अजहर आलम ने अपनी उम्र ओर रिटायरमेंट का हवाला देकर बीएसए की काफी मान मनौव्वल भी करी मगर बीएसए ने अपने खासम खास विकास कुमार का ख्याल करते हुए अजहर आलम की एक न सुनी मिली जानकारी के अनुसार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुरादाबाद विमलेश कुमार और उसके एक ओर खास कहे जाने वाले लिपिक ललित कुमार दोनों ने मिलकर जिलाधिकारी मुरादाबाद को गुमराह कर अनुमोदन प्राप्त कर लिया था। और खंड शिक्षा अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए। अगर शायद जिलाधिकारी को इनकी सच्चाई पता लग जाती तो अनुमोदन नहीं मिल पाता। मगर यह बेसिक शिक्षा विभाग है यहां सबकुछ चलता है।
1 – बीएसए विमलेश कुमार
2 – अजहर आलम
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button