अमेठी
ईद मिलादुन्नबी पर निकला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी जायस। जायस में 12 रबी उल अव्वल के अवसर पर ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया। मुस्लिम तकरीबात कमेटी के महा सचिव हाज़ी इशरत हुसैन साहब की नेतृत्व में जुलूस ए मोहम्मदी जामा मस्जिद जायस से शुरू हुआ। जुलूसे मोहम्मदी जामा मस्जिद से प्रारंभ होकर कस्बे के सर्किल रोड से घूमते हुए जामा मस्जिद में शांति पूर्वक समाप्त हुआ।वहीं सैय्यद रिज़वान अशरफ़ की रहनुमाई में तिरंगे के साथ जुलूस निकाला गया।इस मौके पर वहाबगंज स्थित ऐ के टेलर्स की ओर से जुलूस ए मोहम्मदी में शामिल अक़ीदत मंदों को मिठाई पुड़ी सब्ज़ी आदि बांटा गया व जुलूस के रस्ते में जगह – जगह अक़ीदत मंदों ने तबर्रुख बांटे गए।अमेठी पुलिस की ओर से जायस थाना प्रभारी अमरेंद्र सिंह के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही।मुस्लिम समाज की ओर से समाज सेवी शकील इदरीसी, वसीम उर्फ़ लल्ला किंग, मैफूज, फूजैल खान, सैय्यद नुरैन अशरफ़, अमजद हैदर कई लोग रहे शामिल।जुलूस अपने तय शुदा रस्ते से होकर जामा मस्जिद पहुंच कर शांति पूर्वक समाप्त हुआ।


