मैपलवुड इंग्लिश स्कूल में शिक्षक दिवस कार्यक्रम का किया गया आयोजन
Teachers' Day program was organized at Maplewood English School

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज। भारत के पहले उपराष्ट्रपति और देश के दूसरे राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर मेपलवुड इंग्लिश स्कूल ईसाई टोला महादेवगंज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षक दिवस के इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य शिल्पी मालतो के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को डॉक्टर राधाकृष्णन के जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्राचार्य ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ राधाकृष्णन महान शिक्षाविद के साथ-साथ देश के पहले उपराष्ट्रपति बनने का भी गौरव प्राप्त किया। देश के राष्ट्रपति बनने के बाद जब उनके जन्मदिवस मनाने को लेकर बातें आई तो उन्होंने कहा कि अगर मेरा जन्मदिन आप सभी मनाना चाहते हैं तो बेहतर होगा कि इस दिन को शिक्षकों के लिए समर्पित कर दिया जाए। तभी से उनकी जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनाई जाती है। सबसे पहले छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा रंगारंग गीत एवं नृत्य की भी प्रस्तुति की गई। इस मौके पर विद्यालय की प्राचार्य के अलावा शिक्षिका श्रद्धा सुमन, प्रियंका कुमारी, के अलावा छात्र-छात्राओं में खुशी कुमारी वैष्णवी पटेल आदर्श माल्टो खुशी माल्टो ऋषभ राज ज्योति कुमारी कुमारी प्रिंस कुमार शिक्षक संजीव कुमार अंकिता कुमारी रानी कुमारी शिला मुर्मू शीला मुर्मू 2 सुशीला मुर्मू गुड़िया माल्टो कृष्णा सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।



