साहेबगंज

राजमहल विधायक एमटी राजा जुलुस में हुए शामिल, लोगों का किया खैरमकदम

Rajmahal MLA MT Raja joined the procession, greeted the people

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज राजमहल। जश्न-ए-ईद मिलाद उन नबी पर राजमहल में फुलवरिया से निकाले गए निकाले गये जुलूस में विधायक मो ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा शामिल हुये। विधायक हजारों लोगों के साथ काफिले में पैदल चलकर स्टेडियम के समीप बस स्टैंड स्थित मुख्य सभा स्थल पहुंचे। जहां विधायक ने संबोधित करते हुये पर्व के अवसर पर सभी मुस्लिम धर्मालंबियों को मुबारकबाद पेश की। कहा मोहम्मद साहब ऐसे फरिश्ते हुए जिन्होंने इंसानियत को अपने हाथों से गढ़ा। आज उनके बताये हुए रास्ते पर चलने वाले लोग भी फरिश्ते हो जाते हैं। उन्होंने जुलूस ए मोहम्मदी कमेटी द्वारा भव्य आयोजन के लिए कमेटी का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि जुलूस के मौके पर लोग शांतिपूर्ण तरीके से आपसी भाईचारा एवं सौहार्द के वातावरण कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर मौलानाओं की तकरीर पेश करने के बाद विधायक ने मौलानाओं को सम्मानित किया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि मो मारूफ उर्फ गुड्डू,निवर्तमान नगर अध्यक्ष केताबुद्दीन शेख, जिप सदस्य अब्दुल बारीक शेख, मुखिया प्रतिनिधि अफजल रजा एंव मो असगर, मो हेना, मो आजाद, मोकिम शेख, मो फैजुद्दीन, मो अयुब सहित अन्य मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button